किसान महापंचायत के मंच पर लगे अल्लाह हू अकबर के नारे तो मुस्लिमों ने भी इनके लिए खोल दी मस्जिदें
उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव से ठीक पहले किसानों ने तीन नए कृषि क़ानूनों के खिलाफ केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान महापंचायत में हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारा भी देखने को मिला।
इस दौरान किसान महापंचायत के मंच से ‘अल्लाह हू अकबर’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे भी लगे। दरअसल, राकेश टिकैत ने इस बीच मंच से बीजेपी को कड़ी चुनौती देते हुए लोगों से ‘हर हर महादेव’ और ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे भी लगवाए
वह कहते हुए दिखाई दिये कि ‘जब टिकैत साहब थे तो यह नारा लगता था… अल्लाह हू अकबर… अल्लाह हू अकबर। इसी धरती से हर हर महादेव का नारा भी लगता था और ऐसी ही ये नारे हमेशा लगते रहेंगे ये हम सबको तोडऩे का काम हमेशा करते रहेंगे और हम जोडने का काम करते रहेंगे और हमें किसी गलतफहमी मे नहीं रहना हैं
किसान महापंचायत के मंच से अल्लाह हु अकबर और हर हर महादेव के नारे एक साथ लगे ।
दरअसल यही राष्ट्रधर्म हैं, यही हमारी संस्कृति है,यही हमारी पहचान है, यही सच्चा भारतीय होने की निशानी भी है।
भाईचारा जिंदाबाद#kisanektazindabaad pic.twitter.com/z6MraZPsRJ
— संजय चौधरी (@chsanjay1972) September 6, 2021
वहीं दूसरी और मुस्लिम समुदाय ने भी सांप्रदायिक सोहार्द और भाईचारगी को मजबूती देने के लिए महापंचायत में शामिल होने वाले किसानों के लिए अपनी मस्जिद खोल दी। ताकि वे आराम कर सके।
इस दौरान किसानों को न केवल आराम करने के लिए जगह उपलब्ध कराई। बल्कि उनके खाने-पीने का भी माकूल इंतजाम किया गया।