मरहूम मोदस्सिर और साहिल के परिवार से मिले AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी और कहा, JMM और BJP की गलती से दो बच्चों की जान गई
ओवैसी ने पहुंचकर परिवार से मिलकर ताजियत पेश की, और कहा कि ये सब झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा भाजपा की गलती की वजह से हुआ है। यदि भाजपा पहले ही नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी करा देती तो ये दिन न देखना पडता।
झारखंड, रांची: भाजपा के प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के मुहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के बाद न केवल भारत में बल्कि तमाम दुनियां भर के लोगों और तमाम मुस्लिम संगठनों ने भारतीय जनता पार्टी और उनके दोनों प्रवक्ताओं की काफी मज़म्मत की थी। जिसके बाद भाजपा द्वारा दोनों लोगों ससपेंड कर दिया गया था। तथा उसके पश्चात देश भर में मुस्लिम समुदाय द्वारा दोनों प्रवक्ताओं को गिरफ्तार कराने हेतु शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किए गए।
कुछ जगह पर जैसे रांची, प्रयागराज तथा बंगाल में भी बाहरी असामाजिक तत्वों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे विरोध प्रदर्शन में खुराफातें की गई जिसके तहत प्रोटेस्ट में हिंसा हुई।
वहीं हिंसा के दौरान रांची में दो मुस्लिम नोजवान पुलिस की गोली द्वारा मौत के घाट उतार दिए गए। उनके परिवार से आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लेमीन के सदर जनाब असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे।
#Ranchi: रांची में जो हिंसा हुई उसकी जिम्मेदारी BJP पर और झारखंड की सरकार (झारखंड मुक्ति मोर्चा) पर आती है। अगर देश के प्रधानमंत्री नुपूर शर्मा को गिरफ़्तार करवा देते तो उन दो बच्चों की हत्या नहीं होती ||@asadowaisi @aimim_national #Ranchi #News1IndiaTweet pic.twitter.com/EXcMYDDXeF
— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) June 19, 2022
ओवैसी ने पहुंचकर परिवार से मिलकर ताजियत पेश की, और कहा कि ये सब झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा भाजपा की गलती की वजह से हुआ है। यदि भाजपा पहले ही नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी करा देती तो ये दिन न देखना पडता।
पिछले दिनों, झारखण्ड के 16 वर्षीय मुदस्सिर और 22 वर्षीय साहिल की रांची पुलिस ने बंदूक़ की गोली से जान ले ली थी। आज मैंने मरहूमीन के वालिदैन से मुलाक़ात कर ताज़ियत पेश की।दोनो के क़त्ल को लेकर पुलिस ने अभी तक न FIR दर्ज किया है और ना ही कोई ऐक्शन लिया है। pic.twitter.com/WtYhIwOibV
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 19, 2022
हेमन्त सरकार पर निशाना साधते हुए असदउद्दीन ओवैसी ने कहा कि इतने दिन हो गए हैं अभी तक मोदस्सिर और साहिल के हत्यारों के ख़िलाफ़ पुलिस कोई FIR दर्ज क्यों नहीं कर रही है?
फिलहाल हेमन्त सरकार द्वारा मामले में कोई भी FIR दर्ज नहीं कि गयी है।